मनोरंजन

Rishi Kapoor के जन्मदिन पर Neetu Kapoor ने शेयर की ये प्यारी तस्वीर, समधन सोनी राजदान ने कही ये बात

Rounak Dey
4 Sep 2022 8:13 AM GMT
Rishi Kapoor के जन्मदिन पर Neetu Kapoor ने शेयर की ये प्यारी तस्वीर, समधन सोनी राजदान ने कही ये बात
x
ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

अगर आज बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर इस दुनिया में होते तो वह अपना 70वां बर्थडे धूमधाम से मनाते। ये बर्थडे तो उनके लिए बेहद खासा होता। बेटे रणबीर कपूर की शादी और जल्द आने वाले पौते की खुशियों के बीच इस जन्मदिन का भी आनंद कुछ और ही होता। मगर बदकिस्मती से वह हमारे बीच नहीं हैं। ऋषि कपूर की जन्मतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें याद किया और बेहद यादगार तस्वीर शेयर की। इस बर्थडे पर ऋषि कपूर की समधन सोनी राजदान और उनकी बिटिया रिद्धिमा कपूर ने भी उन्हें विश किया। आइए आपको भी दिखाते हैं ये प्यारी तस्वीर और सभी के कमेंट्स।


नीतू कपूर ने 4 सितंबर को ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Birthday) के जन्मदिन पर एक फंकी पार्टी की तस्वीर शेयर की। जिसमें ऋषि कपूर बड़ा सा चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए Neetu Kapoor ने लिखा, हैप्पी बर्थडे और दिल का इमोजी। इस तस्वीर पर बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी, अनीता श्रॉफ अदाजानिया, सोनी राजदान रिद्धिमा कपूर और महीप कपूर समेत तमाम स्टार्स ने रिएक्ट किया।


साल 2022 कपूर फैमिली के लिए रहा बेहद खास
कपूर खानदान के लिए ये साल बेहद खास रहा है। 14 अप्रैल 2022 को ऋषि कपूर के इकलौते लाडले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने आलिया भट्ट से शादी की तो शादी के कुछ दिन बाद दोनों ने गुडन्यूज शेयर किया। आलिया भट्ट ने बताया कि वह मां बनने वाली हैं। फिलहाल आलिया-रणबीर अपनी आने वाली ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।

ऋषि कपूर की फैमिली
बता दें ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Faimly) का जन्म 4 सितंबर 1952 को राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा के घर हुआ। उन्होंने देहरादून और फिर अजमेर से पढ़ाई की। ऋषि के बड़े भाई रणधीर कपूर हैं तो छोटे भाई राजीव कपूर थे। साल 1980 में एक्टर ने नीतू कपूर से शादी की और दोनों के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

Next Story