मनोरंजन

नीतू कपूर ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, इस पोस्ट के जरिए बयां किया दर्द

Neha Dani
7 Feb 2022 3:27 AM GMT
नीतू कपूर ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, इस पोस्ट के जरिए बयां किया दर्द
x
आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा करेंगी।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कल 92 साल की उम्र में निधन (Lata Mangeshkar Died) हो गया जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन से लेकर कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अब नीतू कपूर ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी हैं।





दरअसल नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। आप तस्वीर को देखते ही अंदाजा लगा सकते हैं कि, ये तस्वीर बहुत पुरानी है और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट हैं, जिसमें लता मंगेशकर की गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है। ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, 'पूरी तरह से टूट चुकी हूं, ऋषि कपूर को उन्होंने अपनी गोदी में लिया हुआ है। वहीं उन्होंने भी इस पोस्ट के जरिए उनके जाने का दर्द बयां किया हैं।
रविवार शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर लता मंगेशकर का शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Death) के परिवार और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं लता मंगेशकर को उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने दी मुखाग्नि दी और वो उनके बेहद करीब थे। आपको बता दें, लता मंगेशकर की पिछले दिनों तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती करवाया गया जहां टेस्टिंग करने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) एक ऐसी शख्सियत थी जो अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती थीं और उन्होंने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया था। आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा करेंगी।
Next Story