मनोरंजन

नीतू कपूर बर्थडे :8 साल की उम्र में फिल्मों में रख दिया था कदम

Shreya
8 July 2023 10:46 AM GMT
नीतू कपूर बर्थडे :8 साल की उम्र में फिल्मों में रख दिया था कदम
x

बॉलीवुड: गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने समय में दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। सिल्वर स्क्रीन पर उनकी एक्टिंग का जादू हमेशा लोगों के सिर चढ़कर बोला है। भले ही गुजरे जमाने की ये टैलेंटेड एक्ट्रेस अब बड़े पर्दे पर उतनी एक्टिव नहीं हैं, जितनी पहले हुआ करती थीं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। नीतू कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम उनकी अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली फिल्मों पर एक नजर डालेंगे।

नीतू कपूर एक मशहूर बाल कलाकार थीं

नीतू कपूर का फिल्मी करियर न सिर्फ लंबा है, बल्कि काफी शानदार भी रहा है। हम सभी ने उनकी कई फिल्में देखी हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि लीड एक्ट्रेस बनने और सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू दिखाने से पहले नीतू कपूर एक मशहूर बाल कलाकार रह चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 1966 में टी प्रकाश राव की फिल्म के लिए कैमरे का सामना किया। तब उनकी उम्र आठ साल थी. इस साल उनकी दूसरी फिल्म 'दस लाख' रिलीज हुई। नीतू कपूर को बाल कलाकार के रूप में पहचान 1968 में 'दो कलियां' से मिली। इसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म के बाद वह 'बेबी सोनिया' के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद 12 साल की उम्र तक एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट के दम पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रोल हासिल कर लिए थे।

Next Story