मनोरंजन
नीतू चंद्रा बास्केटबॉल खेलती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शेयर की VIDEO
Shubhra Nandy
13 May 2021 2:50 PM IST

x
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा (Neetu n Chandra) यूं तो हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा (Neetu n Chandra) यूं तो हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। 'ट्रैफिक सिग्नल' इनकी सबसे सफल फिल्म मानी जाती है। नीतू चंद्रा लंबे समय से अमेरिका में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपने लेटेस्ट पोस्ट फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब ये एक्ट्रेस बास्केटबॉल (Basketball) खेलती नजर आई हैं जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल नीतू चंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो 50 K चैरिटी चैलेंज की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनके हाथ में बास्केटबॉल नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने गेम कोर्ट का नजारा भी दिखाया है। इस मजेदार वीडियो में वो अपनी बास्केटबॉल स्किल्स भी फैन्स को दिखा रही हैं। वीडियो के कैप्शन में नीतू चंद्रा ने लिखा -आपको क्या लगता है कि हमारी टीम ने कितना पॉइंट बनाए? नीतू का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स नीतू से उनके बास्केटबॉल के स्किल्स को देखकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि एक वक्त था जब नीतू चंद्रा से बॉलीवुड में बैक टू बैक 6 फिल्में छिन ली गई थीं। इस बात का जिक्र नीतू चंद्रा ने एक इंटरव्यू में किया था और कहा, "मेरा बॉलीवुड में कभी कोई गॉड फादर नहीं रहा। मुझे जो काम मिला मेरी मेहनत और टैलेंट के दम पर मिला। मुझे तो लगता है कि अगर मुझसे वो लोग काम नहीं छीनते तो शायद मुझे कभी हॉलीवुड जाना नहीं पड़ता। हालांकि जितनी भी फिल्में मुझसे छिन गईं उनमें से ज्यादातर फ्लॉप साबित हुई।
आपको बता दें कि नीतू का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोट्रेडेम एकेडमी से हासिल की है। 'गर्म मसाला' रन, ट्रैफिक सिग्नल जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी नीतू चंद्रा एक हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'Never Back Down' में नजर आ चुकी हैं। नीतू चंद्रा ने फिल्म मेकर मधुर भंडारकर, दिबाकर बनर्जी, प्रियदर्शन, अनीस बज्मी, सूर्या, विशाल माधवन, एम रवि ,नागार्जुन और गोपाल वर्मा सहित कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया हुआ है।
Next Story





