मनोरंजन
नीतू और अनिल कपूर ने प्रमोशन के दौरान ऋषि कपूर के गाने पर लगाए ठुमके, एनर्जेटिक मूव्स देख फैंस हैरान
Rounak Dey
21 Jun 2022 8:27 AM GMT

x
टिस्का चोपड़ा और वरुण सूद भी हैं। इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर प्रड्यूसर हैं।
नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जीयो' को लेकर बेहद ऐक्साइटेड हैं और यह एक्साइटमेंट फिल्म के हर प्रमोशनल इवेंट में नजर भी आ रही है। नीतू कपूर इस फिल्म के जरिए करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में ऐक्ट्रेस के साथ-साथ फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। 'जुग जुग जीयो' में नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी हैं। हाल ही फिल्म की पूरी कास्ट प्रमोशन के लिए दिल्ली में थी। यहां नीतू कपूर और अनिल कपूर ने 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस किया।
#AnilKapoor and #Neetu Kapoor's energetic dance on iconic song Ek main aur ek tu in Delhi during #JugJuggJeeyo promotion pic.twitter.com/U1xKX4f9R5
— Ramesh Bala (@rameshlaus) June 20, 2022
नीतू कपूर-अनिल कपूर का डांस देख फैंस फिदा
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ-साथ फिल्म की पूरी कास्ट भी स्टेज पर झूमने लगी। उनके डांस का वीडियो ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को देख फैंस नीतू कपूर और अनिल कपूर के एनर्जेटिक डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 'एक मैं और एक तू' गाना फिल्म 'खेल खेल में' का है, जिसे ऋषि कपूर और नीतू कपूर पर फिल्माया गया था।
अनिल कपूर ने किया ऋषि कपूर का हुक स्टेप
नीतू कपूर के साथ डांस करते हुए अनिल कपूर, ऋषि कपूर का एक हुक स्टेप भी करते हैं। पूरी कास्ट ने अनिल कपूर के गाने 'माय नेम इज़ लखन' पर भी खूब डांस किया। बता दें कि नीतू कपूर ने बड़े पर्दे पर वापसी के साथ-साथ टीवी की दुनिया में डेब्यू किया है। वह डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' को जज कर रही हैं।
24 जून को रिलीज होगी 'जुग जुग जीयो'
बात करें फिल्म 'जुग जुग जीयो' की तो यह 24 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में मनीष पॉल, टिस्का चोपड़ा और वरुण सूद भी हैं। इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर प्रड्यूसर हैं।
Next Story