मनोरंजन
सिंगर का मूल मंत्र, 'आप जहां भी हों, 100 प्रतिशत रहें'
jantaserishta.com
4 Sept 2023 2:55 PM IST

x
नई दिल्ली: 'नैनोवाले ने' और 'इश्क वाला लव' जैसे हिट बॉलीवुड ट्रैक के लिए मशहूर सिंगर नीति मोहन ने करियर के साथ-साथ मां की ड्यूटी को मैनेज करने के लिए अपना एक मंत्र दिया। नीति फिलहाल 'सा रे गा मा पा 2023' में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। सिंगिंग रियलिटी शो में जज के रूप में हिमेश रेशमिया और अनु मलिक, जबकि, होस्ट के रूप में आदित्य नारायण भी हैं।
आईएएनएस से बात करते हुए नीति ने उस मंत्र के बारे में बताया जिसका पालन वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को मैनेज करने के लिए करती हैं। नीति ने 2019 में मॉडल निहार पंड्या से शादी की। दंपति का एक बच्चा आर्यवीर है, जिसका जन्म 2021 में हुआ।
नीति ने कहा, ''मेरा मंत्र है कि आप जहां भी हों, बस 100 प्रतिशत रहें। यदि आप अपने बच्चे के साथ हैं, तो बस 100 प्रतिशत अपने बच्चे के साथ रहें, और यही बात काम पर भी लागू होती है।'' वर्कफ्रंट की बात करें तो नीति ने कहा कि वह कुछ इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर काम कर रही हैं। 'सा रे गा मा पा' का नया सीजन जी टीवी पर प्रसारित हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





