मनोरंजन

दोस्त की पार्टी में नीसा देवगन ने मचा दिया धमाल, किया ऐसा लाजवाब डांस कि देखते रहे सब

Rounak Dey
26 Nov 2022 7:54 AM GMT
दोस्त की पार्टी में नीसा देवगन ने मचा दिया धमाल, किया ऐसा लाजवाब डांस कि देखते रहे सब
x
कमेंट में लिखा, 'मिस यू माय फेवरेट आइकन।', वहीं जान्हवी कपूर ने लिखा, 'मिस यू बेबी।'
अजय देवगन की लाडली नीसा देवगन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। नीसा देवगन अभी बॉलीवुड डेब्यू से कोसों दूर हैं और शायद उनका फिल्मों में एंट्री का इरादा भी नहीं हैं, बावजूद इसके उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तभी तो उनकी अब लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं।
Nysa Devgn की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह थैंक्सगिविंग डिनर के दौरान खूब इंजॉय करती नजर आ रही हैं। नीसा देवगन रेड कलर की ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। हर कोई उनके अवतार को देख हैरान है और तारीफ करते नहीं थक रहा है। ये तस्वीरें और वीडियो नीसा और जान्हवी कपूर के दोस्तो ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
नीसा देवगन का 'किलर' अंदाज, जान्हवी और खुशी का रिएक्शन
वीडियो में नीसा देवगन झूम-झूमकर डांस कर रही हैं और उनका क्रेजी अंदाज हर किसी को भा रहा है। ओरी ने हाल ही थैंक्सगिविंग डिनर होस्ट किया था, जिसमें नीसा के अलावा कई और दोस्त शामिल हुए थे। इन तस्वीरों और वीडियो देख खुशी कपूर भी खुद को रोक नहीं पाईं और कमेंट में लिखा, 'मिस यू माय फेवरेट आइकन।', वहीं जान्हवी कपूर ने लिखा, 'मिस यू बेबी।'

Next Story