मनोरंजन

Neerja Bhanot के भाई का निधन

Tara Tandi
12 Jun 2021 2:16 PM GMT
Neerja Bhanot के भाई का निधन
x
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2016 में नीरजा भनोट की बायोपिक में काम किया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2016 में नीरजा भनोट की बायोपिक में काम किया था। 360 विमान यात्रियों की जान बचाने वाली नीरजा भनोट के भाई का निधन हो गया है। नीरजा के भाई का निधन चंडीगढ़ में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। जिसके बाद सोनम कपूर ने नीरजा के भाई अनीश के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक अनीश भनोट के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनम कपूर अनीश भनोट के गले मिलते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'ओम शांति। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे अनीश भनोट। आपको बहुत- बहुत धन्यवाद।' इसके साथ उन्होंने #neerja #neerjabhanot हैशटेग का भी इस्तेमाल किया है।
सोनम की इस पोस्ट पर कई लोग अनीश भनोट की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने सोनम कपूर की इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने इनकी किताब पढ़ी है जो इन्होंने अपनी बहन के लिए लिखी थी। वो एक बेहतरीन राइटर भी थे।'

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र विजेता नीरजा भनोट के भाई अनीश भनोट का बीती देर शाम 8 बजे निधन हो गया। अनीश भनोट 63 वर्ष के थे। वीरवार देर शाम वह सेक्टर 46 स्थित अपने घर से पार्क में सैर करने के लिए निकले थे। मौसम खराब होने पर वह घर वापस आ रहे थे कि गेट के पास ही गिर पड़े। जब तक घर वाले उन्हें अंदर लाए तो उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

गौरतलब है कि नीरजा भनोट की बायोपिक का नाम भी 'नीरजा' रखा गया था। राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 19 फरवरी 2016 में रिलीज किया गया था। फिल्म में सोनम कपूर मुख्य किरदार में थीं। उनके साथ इस फिल्म में शबाना आजमी, शेखर रविजानी, जिम सरभ, अर्जुन अनेजा, निकिल संघा भी अहम किरदार में थे।


Next Story