ड्रग्स पर NCB का एक्शन, शाहरुख खान के बेटे पर एक्टर सुनील शेट्टी का सामने आया पहला बयान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: 2 अक्टूबर यानि शनिवार दोपहर मुंबई पोर्ट से एक क्रूज शिप अरब सागर की ओर चला जिसमें ड्रग्स भी थी. इस शिप में पार्टी हो रही थी और बहुत से हाई प्रोफाइल लोग इसमें मौजूद थे. जब एनसीबी ने इस पर रेड की तो इस पर से भारी मात्रा में कोकीन, हसीस और एमडी मिली और मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई. पकड़े गए लोगों में से शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी थे जिनसे अब पूछताछ हो रही है. इसके बाद से एक बार फिर बॉलीवुड पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे. इस पर एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा है कि अभी मामले की जांच चल रही है, सच को बाहर आने दें. देखें ये वीडियो.
#WATCH | When a raid is conducted at a place, many people are taken into custody. We assume that a particular boy must have consumed it (drugs). The process is on. Let's give that child a breather. Let real reports come out: Actor Sunil Shetty on NCB raid at an alleged rave party pic.twitter.com/qYaYSsxkyi
— ANI (@ANI) October 3, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





