मनोरंजन

एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे को NCB का समन, आज ही पूछताछ के लिए बुलाया

jantaserishta.com
21 Oct 2021 12:58 PM IST
एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे को NCB का समन, आज ही पूछताछ के लिए बुलाया
x

नई दिल्ली: शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी पहुंचे हैं. आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एनसीबी मन्नत जाकर तलाशी लेगी. अब एनसीबी की टीम शाहरुख के घर पहुंच गई है और घर की तलाशी लेने पहुंची है. मन्नत में एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

शाहरुख खान के साथ-साथ अनन्या पांडे के घर भी एनसीबी की टीम पहुंची है. आर्यन खान की चैट से अनन्या के तार जुड़े होने की बात कही जा रही है. ऐसे में अनन्या को एनसीबी के अधिकारियों ने समन किया है और पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है. एनसीबी के सामने अनन्या को 2 बजे हाजिर होना है.
आज ही शाहरुख, बेटे आर्यन खान से आर्थर रोड जेल में मिलकर गए हैं. दोनों ने बातचीत की. शाहरुख को देख आर्यन खान रोने लगे थे और उन्होंने पिता को बताया था कि उन्हें जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है. दोनों बाप-बेटे की बातचीत एक शीशे की दीवार के सामने बैठकर इंटरकॉम से हुई. यह बातचीत 16 से 18 मिनट चली है.
दूसरी तरफ एनसीबी आर्यन की न्यायिक हिरासत को बढ़ाने की मांग करने की तैयारी कर रही है. सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी के खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकीलों ने हाई कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की है. ऐसे में एनसीबी इस याचिका के खिलाफ जवाब देने के लिए तैयार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story