मनोरंजन

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पहुंची NCB की टीम, सर्च ऑपरेशन शुरू

jantaserishta.com
21 Oct 2021 12:44 PM IST
शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची NCB की टीम, सर्च ऑपरेशन शुरू
x

मुंबई: शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी पहुंचे हैं. आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एनसीबी मन्नत जाकर तलाशी लेगी. अब एनसीबी की टीम शाहरुख के घर पहुंच गई है और घर की तलाशी लेने लगी है. आज ही शाहरुख, बेटे आर्यन खान से आर्थर रोड जेल में मिलकर आए हैं.

शाहरुख खान के साथ-साथ अनन्या पांडे के घर भी एनसीबी की टीम पहुंची है. आर्यन खान की चैट से अनन्या के तार जुड़े होने की बात कही जा रही है. ऐसे में अनन्या को एनसीबी के अधिकारियों ने समन किया है और पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है. एनसीबी के सामने अनन्या को 2 बजे हाजिर होना है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story