मनोरंजन

बॉलीवुड के कई बड़े निर्माता और निर्देशक के घर NCB का छापा

jantaserishta.com
8 Nov 2020 11:23 AM IST
बॉलीवुड के कई बड़े निर्माता और निर्देशक के घर NCB का छापा
x

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी जारी है. खबर है कि फिल्म ​स्टार्स के बाद अब एनसीबी की टीम ने बॉलीवुड के कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर पर छापा मारा है. हालांकि एनसीबी की टीम ने किसी भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम बताने से इनकार कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में शनिवार की देर रात कई बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर पर छापा मारा. एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक कुछ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद भी की गई है. कल रात से चल रही छापेमारी अभी भी जारी है.

खबर है इस मामले में एनसीबी की टीम ने जिन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है उनमें से कई ने बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूली है. इन ड्रग्स् पैडलर के बयान के आधार पर ही एनसीबी की कार्रवाई जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story