मनोरंजन
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और पति के खिलाफ NCB ने दायर की 200 पन्नों की चार्टशीट, क्या फिर जाएंगे जेल?
jantaserishta.com
29 Oct 2022 10:58 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. ड्रग्स मामले को लेकर भारती और हर्ष पर एनसीबी ने एक बार फिर शिकंजा कस लिया है. एनसीजी ने कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल की है. ये चार्जशीट ड्रग्स मामले को लेकर फाइल की गई है. बता दें कि ड्रग्स के एक मामले में कपल को साल 2020 में गिरफ्तार किया गया था. वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. लेकिन अब एक बार फिर भारती और हर्ष की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2020 के अंत में ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में भारती और हर्ष को गिरफ्तार किया था. भारती और हर्ष के घर और ऑफिस में छापेमारी भी की गई थी, जिसमें 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





