मनोरंजन

NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, देखें VIDEO

jantaserishta.com
21 Nov 2020 2:39 PM IST
NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, देखें VIDEO
x
फाइल फोटो 
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि भारती और उनके पति दोनों को एनसीबी ने मादक पदार्थों के सेवन के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. एनसीबी भारती और उनके पति दोनों को आगे की जांच के लिए अपने जोनल कार्यालय लेकर गई है.

ड्रग्स मामले में NCB लगातार शिकंजा कसता नजर आ रहा है. शनिवार को मुंबई में एनसीबी ने 3 जगहों पर छापेमारी की है. कॉमेडियन भारती और उनके हसबेंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई है. बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है. एक्ट्रेस और उनके हसबेंड को एनसीबी ने हिरासत में लिया है.

सूत्रों की मानें तो मुंबई के वर्सोवा, लोखंडवाला और सबर्ब में छापेमारी की गई. भारती सिंह की बात करें तो उन्हें और उनके पति को एनसीबी ने समन भी किया है. सूत्रों के हवाले से ये भी सुनने में आया है कि कुछ जगहों पर एनसीबी की रेड अब भी जारी है.

बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी. इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट बरामद किए गए थे और अर्जुन के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था. इसके अलावा एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया था.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने निवास पर 14 जून 2020 के दिन मृत पाए गए थे. सुशांत के फैन्स के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला जिसके बाद सीबीआई द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गई. बाद में एनसीबी ने भी ड्रग्स मामले में तहकीकात शुरू की और एक के बाद एक कर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते चले गए. रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया. इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और राकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया और एनसीबी द्वारा उनसे पूछताछ की गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story