मनोरंजन

कोर्ट में NCB का दावा, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कर रहे ड्रग्स का कारोबार

jantaserishta.com
28 Oct 2021 4:10 PM IST
कोर्ट में NCB का दावा, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कर रहे ड्रग्स का कारोबार
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल और जमानत के बीच फंसे हुए हैं. आर्यन की जमानत याचिका पर दो दिन से हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है. अब आज एक बार फिर आर्यन की जमानत पर सुनवाई शुरू हो गई है. ऐसे में कई दिनों से लोगों के मन में चल रहा बड़ा सवाल है कि क्या आज का दिन वो दिन होगा जब आर्यन खान इस ड्रग्स मामले के पचड़े से बाहर निकलेंगे?

अनिल सिंह ने कहा कि क्रूज पर बहुत रंगीली पार्टी होने वाले थी. उनके कम से कम गांधी जयंती के दिन ऐसा नहीं करना चाहिए था. इसपर जज सांब्रे ने कहा कि आर्यन के वकीलों का कहना है कि आर्यन ने पार्टी की ही नहीं.
एनसीबी के वकील ASG अनिल सिंह ने हाई कोर्ट में बहस के दौरान कहा है कि आर्यन खान कई साल से ड्रग्स ले रहे हैं और पेडलर से भी उनका कनेक्शन बना हुआ है. अनिल सिंह का कहना है कि आर्यन की चैट से ये बात सामने आई है कि वह ड्रग्स का कारोबार कर रहे थे. अनिल का कहना ये भी है कि आर्यन खान को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी होने की जानकारी पहले से थी.
ASG अनिल सिंह ने एनसीबी के पक्ष को रखते हुए कहा है कि आर्यन खान पहली बार ड्रग्स नहीं ले रहे. आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट सालों से ड्रग्स का सेवन करते आ रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story