मनोरंजन

'नजर' फेम एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर की अंडरवॉटर फोटोज

Tara Tandi
25 Aug 2021 5:54 PM IST
नजर फेम एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर की अंडरवॉटर फोटोज
x
टीवी सीरियल 'नजर' फेम एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं।

टीवी सीरियल 'नजर' फेम एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं। मोनालिस भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

एक्टिंग के अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह मालदीव में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इसी बीच उनकी कई लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं।

मोनालिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव से पति संग अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह विक्रांत सिंह राजपूत के साथ अंडरवॉटर एंजॉय करती दिख रही हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा जिस रेस्टोरेंट में हैं वो पानी के बीचों बीच बना हुआ है। वहीं मोनालिसा, विक्रांत संग अलग अलग पोज देती दिख रही हैं।

इस दौरान मोनालिसा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वनपीस पहना हुआ है। वहीं विक्रांत सिंह काफी फंकी लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Next Story