मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती हुई थीं नयनतारा, हेल्थ को लेकर आया अपडेट

Neha Dani
10 Aug 2022 11:12 AM GMT
अस्पताल में भर्ती हुई थीं नयनतारा, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
x
शादी में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी शिरकत की थी।

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) को लेकर एक खबर सामने आई है जिसमें पता चला है की उनकी अचनाक तबियत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि उनको उलटी (Vomit) हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस खबर के बाद से उनके परिजन और फैंस काफी परेशान हो गए।


रिपोर्ट के मुताबिक, विग्नेश ने एक डिश बनाई थी जिसे खाने के बाद नयनतारा को उल्टियां होने लगीं और फिर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और डॉक्टरों ने उसे कुछ घंटों तक निगरानी में रखा। बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। कुछ रिपोर्ट्स में यs भी दावा किया गया था कि उन्होंने स्कीन का भी इलाज करवाया लेकिन अभी तक पूरे मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालही में खबर आई कि दोनों की वेडिंग डॉक्युमेंट्री दिखाएगा जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने टीजर जारी किया।

वीडियो में नयनतारा और विग्नेश अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नजर आए। एक तरफ जहां नयनतारा कहती हैं कि, 'ये जानकर अच्छा लगता है कि आपके आस-पास इतना प्यार है।' तो दूसरी तरफ विग्नेश कहते हैं कि, 'एक महिला के तौर पर मुझे उनके नेचर से प्यार है। उनका कैरेक्टर बहुत प्रेरित करता है। वो बहुत खूबसूरत हैं।' आपको बता दें, नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून को शादी रचाई। शादी में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी शिरकत की थी।

Next Story