मनोरंजन
नया आशियाना: एक्टर अमिताभ बच्चन ने नई प्रॉपर्टी खरीदी, ये रही सारी जानकारी
jantaserishta.com
20 Sept 2022 4:12 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मेगा स्टार कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का जलवा हमेशा की तरह आज भी बरकरार है. एक्टर 80 साल की उम्र में भी लगातार फिल्में कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. अमिताभ शायद बॉलीवुड के एकलौते ऐसे स्टार हैं, जिनसे जुड़ी चीजें भी उतनी ही फेमस है. अमिताभ कुछ भी करें उसका चर्चा में आना तो तय है. हाल ही में एक्टर ने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जो मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है.
रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के फोर बंगलो एरिया की पार्थेनॉन बिल्डिंग में 31वीं फ्लोर पर आलीशान घर खरीदा है. ये घर 12 हजार स्कवेयर फीट का है. अमिताभ ने पूरा फ्लोर ही खरीद लिया है. इस प्रोजेक्ट में एक फ्लोर पर सिर्फ दो 4.5 bhk अपार्टमेंट हैं. जिन्हें बनाने में वास्तु का पूरा ध्यान रखा गया है. कारपेट एरिया 3378 स्क्वायर फीट है. हर एक अपार्टमेंट की कीमत 14.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
अमिताभ बच्चन फिलहाल जिस बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं उसका नाम उन्होंने जलसा रखा है. इसके अलावा उनका प्रतिक्षा नाम का भी एक बंगला है. इससे पहले भी 2021 में अमिताभ ने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी. जिसे लेकर वे काफी चर्चा में आए थे. उन्होंने 2021 में 31 करोड़ का घर अपने नाम किया था. हालांकि ये घर उन्होंने 2020 में खरीदा था, लेकिन 2021 में इसकी रजिस्ट्री कराई थी.
खबरें थी कि अमिताभ ने इसके लिए 62 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था. आपको बता दें, अमिताभ के नाम पर अरबों की संपत्ति है. अमिताभ अक्सर अपने पैसे प्रॉपर्टी में खरीदने में लगाते रहते हैं. साल 2013 में भी एक्टर ने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी. तब उन्होंने जुहू में अपने बंगले 'जलसा' के पीछे स्थित एक और बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है.
अमिताभ के बंगले के बाहर फैन्स तस्वीरें खिंचवाने जाते हैं. लोगों की भीड़ अक्सर देखी जाती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





