मनोरंजन

Navya Naveli Nanda ने नानी Jaya Bachchan के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस ने कही ये बात

Neha Dani
21 Sep 2021 8:30 AM GMT
Navya Naveli Nanda ने नानी Jaya Bachchan के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस ने कही ये बात
x
इसमें वह पियानो बजाती दिख रही थीं। बिग बी ने लिखा था कि वह खुद सीखी हैं और यादाश्त के आधार पर बचा रही हैं। साथ ही नव्या की कई खूबियां भी लिखी थीं।

श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली अपने नाना-नानी की लाडली हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन सहित लगभग सभी फैमिली मेंबर्स के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इस बार उन्होंने इंस्टा पर नानी जया बच्चन के साथ प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है और कई लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स भी किए हैं। नव्या और जया बच्चन की इस तस्वीर पर अंगद बेदी का कॉमेंट मजेदार है वहीं श्वेता बच्चन ने भी प्यार जताया है।

अंगद बेदी को याद आया गाना


रीसेंटली अमिताभ बच्चन ने नव्या नवेली की तारीफ में एक पोस्ट किया था। अब नव्या ने अपनी नानी जया बच्चन के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में जया और नव्या एक-दूसरे को हग किए हैं। तस्वीर में नव्या काफी प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। इसके साथ सफेद दुपट्टा भी दिख रहा है। नव्या ने कैप्शन में लिखा है नानी और इसके साथ हार्ट इमोजी बनाया है। उनके पोस्ट पर अंगद बेदी ने कॉमेंट किया है, तेरी मोरनी। श्वेता बच्चन ने लिखा है, लव यू।
लोगों ने किए फनी कॉमेंट्स




नव्या के पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कॉमेंट किए हैं। उनके एक फॉलोअर ने लिखा है, आप बहुत लकी हैं। एक ने लिखा है, बागवान की याद आ गई। वहीं एक फॉलोअर ने सवाल किया है, पीछे रखी मेज सिल्वर प्लेटेड है क्या?
अमिताभ बच्चन ने की थी तारीफ
रीसेंटली अमिताभ बच्चन ने नव्या की तारीफ में एक पोस्ट किया था। इसमें वह पियानो बजाती दिख रही थीं। बिग बी ने लिखा था कि वह खुद सीखी हैं और यादाश्त के आधार पर बचा रही हैं। साथ ही नव्या की कई खूबियां भी लिखी थीं।

Next Story