मनोरंजन
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने गुपचुप रचाई शादी? खुद खोला राज
jantaserishta.com
5 Aug 2023 4:17 PM IST

x
नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना काफी समय से विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की कई बार साथ में फोटोज भी वायरल हुई हैं, लेकिन हाल ही में रश्मिका ने शादी को लेकर ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, हाल ही में रश्मिका, टाइगर श्रॉफ के साथ एक इवेंट में पहुंचीं और वहां एक्ट्रेस ने सबके सामने कहा कि उन्होंने सीक्रेटली किसी से शादी कर ली है।
इससे पहले कि आप सोचें कि रश्मिका ने किसी के साथ सात फेरे ले लिए हैं तो नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, वह जापानी एनीमे सीरीज के नारुतो की फैन हैं और उसे बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। रश्मिता ने कहा, नारुतो को मैं दिल दे चुकी हूं। ये मेरा फेवरेट किरदार है। मेरी इस किरदार के साथ शादी हो गई है। इतना ही नहीं रश्मिका ने कहा कि वह सीरीज की किरदार हिनाता बनना चाहती हैं और अपने बाल पर्पल कलर के करना चाहती हैं। बता दें कि सीरीज में हिनाता, नारुतो काा प्यार हैं।
बता दें कि काफी समय से रश्मिका और विजय साथ में काम कर चुके हैं। हालांकि पिछले साल से दोनों के अफेयर की बात सामने आई है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी और वेकेशन पर जाते हुए देखा गया है। दोनों हमेशा एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन कभी रिलेशनशिप की बात को एक्सेप्ट नहीं करते।
Tagsरश्मिका मंदानारश्मिका मंदाना शादीरश्मिका मंदाना न्यूज़एक्ट्रेस रश्मिका मंदानाrashmika mandannarashmika mandanna marriagerashmika mandanna newsactress rashmika mandanna
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





