मनोरंजन

तलाक की खबरों के बीच नताशा ने शेयर की यह पोस्ट

Mohammed Raziq
27 May 2024 12:33 PM IST
तलाक की खबरों के बीच नताशा ने शेयर की यह पोस्ट
x
मुंबई : पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के तलाक की चर्चा चल रही है। इन अफवाहों के बीच नताशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की है, जिससे लग रहा है कि यह बात सही है। दरअसल ये अफवाहें तब उड़ीं जब नताशा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम हटा दिया। इससे पहले उन्होंने पांड्या सरनेम लगाया था, उसे भी हटा दिया था। इतना ही नहीं नताशा ने कथित तौर पर हार्दिक के साथ वाली कुछ तस्वीरें भी डिलीट कर दी।
नताशा ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रभु यीशु की मेमने के बच्चे के साथ वाली फोटो अपलोड की है। मेमना आगे चल रहा है और यीशु उन्हें फॉलो कर रहे हैं। तलाक की रूमर के बाद पहली बार नताशा ने पोस्ट डाली है। इससे पहले नताशा को एक शख्स के साथ मुंबई के रेस्तरां के बार में देखा गया। वह शख्स दिशा पाटनी का रुमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्सलिक है।
तब एक पैपराजी ने नताशा से तलाक के बारे में पूछा, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर थैंक्यू बोलकर आगे चली गईं। नताशा और हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को सगाई की घोषणा की और मई 2020 में शादी कर ली। जुलाई 2020 में बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। फरवरी 2023 में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।
Next Story