मनोरंजन
Natasha ने हार्दिक के साथ रिश्ते को लेकर फिर दिए ये संकेत
Mohammed Raziq
6 Jun 2024 5:28 PM IST

x
Mumbai मुंबई : इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और वे जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। कभी हार्दिक तो कभी नताशा पर आरोप लगते हैं। अब नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देख लग रहा है कि रिश्ते को किसी की नजर नहीं लगी है और यह बना रहेगा। यह पोस्ट वायरल हो रही है।
इसमें नताशा ने साफ कर दिया है कि उनके और हार्दिक के बीच कोई तनाव नहीं है। नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डॉगी की फोटो डाली है। डॉगी ने जो कपड़े पहने हैं उस पर एक पांडा बना हुआ है। फोटो शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा, “Baby Rover Pand(Y)a।” नताशा की हार्दिक को लेकर ऐसी भावनाएं जाहिर करने से फैंस को पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। नताशा ने जिस तरह से डॉगी को पांड्या सरनेम दिया है, उससे समझ आ रहा है कि जो रूमर्स उड़ रही थीं वो फेक हैं। रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है।
बता दें कि इन रूमर्स के बाद जब नताशा पहली बार पैपराजी के सामने आई थीं तो उन्होंने तलाक की खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया था। डाइवोर्स को लेकर पहली बार तब अटकलें लगने लगी थीं जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पांड्या सरनेम हटाने के साथ अपनी शादी की सभी फोटो डिलीट कर दी थी। हालांकि बाद में नताशा ने इन्हें रिकवर कर लिया था। नताशा और हार्दिक की शादी मई 2020 में हुई थी। दोनों के एक तीन साल का बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है।
TagsNatashaहार्दिकरिश्तेलेकर फिरसंकेतheartfeltrelationshipagain takinghintजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





