मनोरंजन
'नसीब अपना-अपना' की चंदों ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, आज भी दक्षिण सिनेमा पर कर रही राज
jantaserishta.com
31 Jan 2026 10:57 AM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने वर्ष 2016 से 2022 तक के लिए राज्य फिल्म पुरस्कार और वर्ष 2014 से 2022 तक के लिए राज्य टेलीविजन पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
सूची में दिल को छू लेने वाले अभिनय से लेकर ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों तक को पुरस्कारों से नवाजा गया है, और खास बात ये है कि लिस्ट में ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'नसीब अपना-अपना' में चंदों का किरदार निभाने वाली राधिका सरथ कुमार का नाम भी शामिल है।
राधिका सरथ कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अवॉर्ड मिलने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेत्री को साल 2014 के राज्य टेलीविजन पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से सम्मानित किया गया है। तमिल और तेलुगु फिल्मों में 50 से ज्यादा फिल्में करने वाली राधिका ने साल 1986 में ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'नसीब अपना-अपना' में सेकेंड लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में फराह नाज भी लीड रोल में थी, लेकिन अपने भोलेपन और मासूमियत से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अभिनेत्री आज भी पर्दे पर सक्रिय हैं और सोलो फिल्म कर रही हैं।
फिलहाल अभिनेत्री अपनी लेटेस्ट तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'थाई किझावी' को लेकर चर्चा में बनी हैं क्योंकि उनका लुक उनके बाकी सभी किरदारों से काफी अलग है। अभिनेत्री को फिल्मों में कॉमेडी करते हुए भी कम ही देखा गया है और यही वजह है कि मेकर्स को फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। खास बात ये भी है कि 64 साल की उम्र में भी राधिका सोलो फिल्म कर रही है, जिसमें किसी बड़े एक्टर को शामिल नहीं किया गया है। कॉमेडी से भरी फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक फिल्म का टीजर ही सामने आया है।
राधिका सरथ कुमार के अलावा वर्ष 2016 से 2022 की सूची में, वर्ष 2016 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब कीर्ति सुरेश को फिल्म पंबु सत्तई के लिए, 2017 में नयनतारा को फिल्म 'अरम्म' के लिए, 2018 में ज्योतिका को फिल्म चेक्का चिवंता वानम के लिए, 2019 में मंजू वारियर को फिल्म असुरन के लिए और अपर्णा बालमुरली को फिल्म सोरारई पोटरू के लिए मिला है। अभिनेताओं की लिस्ट में भी दक्षिण भारत के बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं, जिनमें विजय सेतुपति, कार्थी और धनुष का नाम शामिल है।
Tagsनसीब अपना-अपनाबेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्डराधिका सरथ कुमारNaseeb Apna-ApnaBest Actress AwardRadhika Sarath Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





