मनोरंजन

नानी की 'दसरा' की बंपर कमाई, आया जबरदस्त उछाल

Neha Dani
4 April 2023 5:53 AM GMT
नानी की दसरा की बंपर कमाई, आया जबरदस्त उछाल
x
पांचवें दिनों तक यह कुल कमाई 89 करोड़ पर आकर रुकी।
साउथ रीजन से आई 'दसरा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अजय देवगन की 'भोला' के साथ रिलीज हुई है, बावजूद इसके पहले दिन से इस मूवी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
नानी और कीर्ति सुरेश की जोड़ी को लीड में लेते हुए बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइये जानते हैं कि दुनियाभर में सुपरस्टार नानी की फिल्म ने कितना कमा लिया।
'दसरा' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की गई है। फिल्म ने पांचवें दिन चार करोड़ की कमाई की। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़े हैं। वहीं, चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म की कमाई 12.6 करोड़ पर आकर रुक गई। इस लिहाज से मूवी का वीकेंड कलेक्शन 58.05 करोड़ पर आकर रुका। इस कारण नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म अजय देवगन की 'भोला' को शुरुआती दिनों में मात देती दिखाई दी।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर साउथ रीजन से आई यह फिल्म जितना कमाल कर रही है, उतना ही अच्छा प्रदर्शन दुनियाभर के आंकड़ों को मिलाकर भी देखने को मिल रहा है। चौथे दिनों तक 'दसरा' ने 71 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। वहीं, पांचवें दिनों तक यह कुल कमाई 89 करोड़ पर आकर रुकी।

Next Story