मनोरंजन

नानी ने शुरू की 'The Paradise' की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की खास तस्वीर

Saba Naaz
28 Jun 2025 5:28 PM IST
नानी ने शुरू की The Paradise की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की खास तस्वीर
x
Entertainment मनोरंजन : साउथ स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘द पैराडाइज’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मेकर्स की ओर से फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की गई है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है ‘धगड़ आ गया है।
’ इस तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है। सिर्फ एक पैर दिख रहा है। जिसमें पैंट और काले जूते नजर आ रहे हैं। जूतों में एक ब्रेसलेट जैसा कुछ पड़ा हुआ है। सामने एक शहर और कुछ झुग्गी झोपड़ियां नजर आ रही हैं।
Next Story