मनोरंजन

नंदिनी ने मासी काव्या संग किया डांस, वीडियो देख लोग बोले - 'बेचारा समर'

Rani Sahu
19 Jun 2022 12:15 PM GMT
नंदिनी ने मासी काव्या संग किया डांस, वीडियो देख लोग बोले - बेचारा समर
x
डेली सोप अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के फैंस इन दिनों उन्हें काफी मिस कर रहे हैं

डेली सोप अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के फैंस इन दिनों उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। शो में पिछले कुछ दिनों से मदालसा नजर नहीं आ रही हैं, मगर वो अपने फैंस की नजरों से बिल्कुल भी दूर नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों शो से भले ही गायब है, मगर सोशल मीडिया के जरिए बराबर सम्पर्क बनाए हुए हैं, सिर्फ यही नहीं वो अपने चाहने वालों को एंटरटेन भी कर रही हैं।

हमेशा की तरह इस बार भी मदालसा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल होता जा रहा है। इस वीडियो में मदालसा अकेली नहीं हैं, बल्कि उनके साथ ऑनस्क्रीन भांजी और ऑफस्क्रीन बेस्टी अनघा भोसले यानी नंदिनी भी देखी जा सकती हैं। मदालसा और अनघा ने इस बार मिलकर बादशाह के हालिया रिलीज ट्रैक सजना पर डांस किया है।
दोनों ने ही अलग अलग शेड्स के ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखे हैं और 'सजना' गाने के हूक स्टेप को रीक्रिएट कर रही हैं। वीडियो के साथ मदालसा ने कैप्शन में लिखा है, 'अपनी बेस्टी के साथ इस गाने पर डांस करने में बहुत मजा आया'। वीडियो में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हालांकि, ऑनस्क्रीन इन दोनों में आजतक नोक झोंक ही देखने को मिली है। मगर अब ऐसा नहीं है।
शो के करेंट ट्रैक की बात करें, तो नंदिनी ने अपनी मासी काव्या की साइड लेने के लिए शाह परिवार में सबसे झगड़ा मोल ले लिया है। यहां तक के उसने समर से भी लड़ाई कर ली है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को शो से जोड़ते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'अरे नंदिनी जी आपने तो अपनी पार्टी ही बदल ली, बेचारा समर'। बता दें, मदालसा दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू भी हैं।


Next Story