मनोरंजन

नाना पाटेकर, अनुपम खेर, अनिल कपूर ने किया वोट; कहा- 'मतदान हमारे अस्तित्व की निशानी'

jantaserishta.com
20 May 2024 2:15 PM IST
नाना पाटेकर, अनुपम खेर, अनिल कपूर ने किया वोट; कहा- मतदान हमारे अस्तित्व की निशानी
x
मुंबई: देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। महाराष्ट्र में 13 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे है, जहां कई बॉलीवुड सितारे सुबह-सुबह अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने वोट डाला। पर्पल कुर्ता पहन वह मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए वोटिंग इंक दिखाई और लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे अस्तित्व की निशानी है।
वहीं, अनिल कपूर ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "आज खुशी का दिन है, हम सभी को वोट करना चाहिए।" अनुपम खेर को भी बूथ की ओर जाते देखा गया और उन्होंने बाहर मीडिया का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अनिल कपूर को पिछली बार पर्दे पर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' के साथ लगभग दो दशक से ज्यादा समय के बाद निर्देशन में वापसी की। वहीं, नाना पाटेकर को पिछली बार विवेक अग्निहोत्री निर्देशित एक मेडिकल डॉक्यूड्रामा 'द वैक्सीन वॉर' में देखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story