मनोरंजन

सोनम के बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे नाना अनिल कपूर, चंद्रयान-3 को लेकर ये है करीना की प्लानिंग

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 6:59 AM GMT
सोनम के बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे नाना अनिल कपूर, चंद्रयान-3 को लेकर ये है करीना की प्लानिंग
x
चंद्रयान-3 को लेकर ये है करीना की प्लानिंग
एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बेटे वायु कपूर आहूजा का पहला जन्मदिन धूम-धाम से मनाया। सोमवार (21 अगस्त) को कपल ने दिल्ली स्थित घर पर वायु के फर्स्ट बर्थडे की एक झलक शेयर की। इस खास अवसर पर उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। सोनम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में सोनम और आनंद घर में पूजा के दौरान वायु को पकड़े हुए हैं।
एक फोटो में पूरा परिवार एक फ्रेम में है। कार्यक्रम में सोनम के पिता दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर, आनंद के परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। सोनम ने वायु के साथ हंसते और खेलते हुए भी एक फोटो अपलोड की है। सोनम सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। सोनम ने कैप्शन में लिखा, “हमारा बेटा 1 साल का हो गया। हमने परिवार के साथ एक पूजा और दोपहर का भोजन किया। हमें आशीर्वाद देने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
गौरतलब है कि सोनम और आनंद ने करीब दो साल की डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। सोनम ने पिछले साल मार्च में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस साल की शुरुआत में जियो सिनेमा की थ्रिलर ब्लाइंड में नजर आई थीं।
करीना बच्चों के साथ देखेंगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, हेमा मालिनी भी हैं उत्साहित
बुधवार (23 अगस्त) की शाम को चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का ISRO के साथ हर देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी बच्चों के साथ इस पल को दिल थामकर देखेंगी। करीना ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर उत्सुकता जाहिर की।
करीना ने कहा कि मैं इस गर्व के पल के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मेरा प्लान है कि मैं तैमूर और जेह के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव एक्सपीरियंस करूं। ये भारत और हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है। आप अपने दिल में गर्व के इस भाव को साफ महसूस कर सकते हैं। भारतीय होने के नाते हम सब इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बच्चों के साथ इसे दिल थामकर देखूंगी। 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का वक्त तय किया गया है।
ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यूट्यूटब हैंडल और डीडी नेशनल चैनल पर लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने भी रिएक्शन दी है। वे काफी खुश नजर आईं। उन्होंने चंद्रयान-3 की फोटो शेयर करते हुए कहा-चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए हैप्पी एंडिंग की कामना, अब जल्द ही चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करने जा रहा है। ये हमारे देश के लिए गर्व के क्षण हैं और सारे देशवासी इस मौके पर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
Next Story