मनोरंजन
नम्रता मल्ला ने कृष्ण अवतार रख किया फैंस को हैरान, गोपियों संग डांस करती आईं नजर
Rounak Dey
20 Aug 2022 11:42 AM GMT

x
एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
भोजपुरी और तेलगू एक्ट्रेस नमृता मल्ला अपने बोल्ड लुक से बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स से लगाया जा सकता हैं। सोशल मीडिया पर अकसर वह अपने हॉट डांस वीडियोज़ और फोटोज़ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखने वालों के होश उड़ जाते हैं। हाल ही में यह बोल्ड एक्ट्रेस ने जन्माष्टी के मौके पर कृष्ण अवतार में अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह कान्हा बन लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।
इंस्टाग्राम पर अपने कृष्ण अवतार का वीडियो शेयर कर नम्रता ने कैप्शन में लिखा- मुझे यह अवसर देने के लिए मैं भगवान कृष्ण को धन्यवाद देना चाहती हूं, साथ ही सभी आशीर्वाद भी। मैं भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए बहुत आभारी महसूस करती हूं, सब कुछ स्वयं भगवान के कारण, धन्यवाद। हैप्पी जन्माष्टमी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्ण अवतार के अवतार में नम्रता बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Next Story