मनोरंजन

झूमे जो पठान गाने पर थिरकीं नम्रता मल्ला, लोगों ने की दीपिका पादुकोण से तुलना

Rounak Dey
20 Jan 2023 4:28 AM GMT
झूमे जो पठान गाने पर थिरकीं नम्रता मल्ला, लोगों ने की दीपिका पादुकोण से तुलना
x
रिलीज होने से पहले ही फिल्म पठान चर्चा में आ गई थी। फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर काफी विवाद हुआ था।
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्डनेस क्वीन नम्रता मल्ला (Namrata Malla) अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख फैंस घायल हो जाते हैं। इसी बीच नम्रता मल्ला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना झूमे जो पठान पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी भोजपुरी की कई हसीनाओं ने पठान के गाने पर डांस किया है। अब नम्रता मल्ला ने पठान के गाने पर जलवा बिखेरा हैं।
झूमे जो पठान गाने पर थिरकीं नम्रता मल्ला


भोजपुरी अदाकारा नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किलर डांस करती नजर आ रही हैं। नम्रता मल्ला का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नम्रता के लटके-झटकों को देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई है। वीडियो में वो नम्रता बिकिनी में बेहद हसीन लग रही हैं। फैंस इस क्लिप पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उनके चाहने वाले इस बोल्ड वीडियो पर लगातार कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने पठान के गाने बेशर्म रंग पर गर्दा उड़ाया था।
25 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं शाहरुख के फैंस
बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहरुख खान अपनी इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं। इस मूवी में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म पठान चर्चा में आ गई थी। फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर काफी विवाद हुआ था।
Next Story