मनोरंजन

TRP लिस्ट से हटा इमली का नाम, अनुपम पर भी है संकट के बादल

Admin4
6 May 2021 12:59 PM GMT
TRP लिस्ट से हटा इमली का नाम, अनुपम पर भी है संकट के बादल
x
TRP List 17th Week 2021 by Ormax Media

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया पर छाए ये 10 शोज ऑरमेक्स मीडिया हर हफ्ते कुछ ऐसे शोज की लिस्ट शेयर करता है, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। इस हफ्ते की लिस्ट हमारे हाथ लग चुकी है, चलिए जानते हैं कि आखिर इस हफ्ते किन शोज का जलवा रहा है?


तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सब टीवी का ये कॉमेडी शो आज भी लोगों को खूब एंटरटेन करता है। इस लिस्ट में ये शो पहले पायदान पर है। Also Read - Anupamaa के सेट पर दिखा Sudhanshu Pandey का 'रुद्र अवतार', सामने आया महाशिवरात्रि स्पेशल एपिसोड का BTS वीडियो

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12)
नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी का ये सिंगिंग रिएलिटी शो खूब धमाल मचा रहा है। इस लिस्ट में ये शो दूसरे नम्बर पर है। शो में सवाई भाट (Sawai Bhatt) और पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है।

अनुपमा (Anupamaa)
ऑरमेक्स मीडिया की ओर से रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल 'अनुपमा' को तीसरा नम्बर मिला है। बीते कुछ हफ्ते से सीरियल की कहानी में ठहराव सा आ गया है, जिसका खामियाजा इस सीरियल के मेकर्स भुगत सकते हैं। Also Read - फैंस का मनोरंजन करने के खातिर डर-डरकर होली का जश्न मना रहे है टीवी सीरियल्स के ये सितारे, फूंक-फूंक कर रख रहे हैं अपने कदम

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों रणवीर-सीरत-कार्तिक का लव टायंगल दिखाया जा रहा है। इस सीरियल को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)
शिल्पा शेट्टी का ये डांसिंग रिएलिटी शो इस बार भी खूब धमाल मचा रहा है। इस हफ्ते इस शो को पांचवा स्थान मिला है। Also Read - Anupamaa Spoiler Alert: वनराज के बदले हुए अंदाज को देखकर परेशान होगी काव्या, अनुपमा को भी नहीं होगा यकीन

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई (Punyashlok Ahilyabai)
सोनी टीवी का ये शो भी लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। इस लिस्ट में इसे 6वां स्थान मिला है।

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)
श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर स्टारर सीरियल 'कुंडली भाग्य' का प्रसारण जीटीवी पर किया जाता है। इस हफ्ते ये सीरियल भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। Also Read - Anupamaa Spoiler Alert: ऐन मौके पर तलाक देने से मना करेगा वनराज? काव्या को लगेगा बड़ा झटका

डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3)
माधुरी दीक्षित का डांसिंग रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' का भी जलवा देखने को मिल रहा है।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। ये शो भी लोगों के बीच खूब मशहूर हो रहा है।

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)
जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य ने भी इस हफ्ते खूब जलवा दिखाया है।


Next Story