मनोरंजन
अक्षय कुमार की फिल्म का नाम बदला, इंडियन की जगह भारत का इस्तेमाल
jantaserishta.com
6 Sept 2023 6:01 PM IST

x
नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' का नाम बदलकर 'द ग्रेट भारत रेस्क्यू' कर दिया है. ये बदलाव देश का नाम इंडिया से भारत रखने की चर्चा के बीच किया गया है. इसके पहले अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर भारत माता की जय लिखकर अपनी राय दे चुके हैं.
इस फिल्म का पहला टीजर भी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. टीजर में आप उन्हें माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के अवतार में देख सकते हैं. ये कहानी जसवंत और उनकी बहादुरी की कहानी पर आधारित है. साल 1989 में जसवंत ने जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स को बचाया था. ये घटना रानीगंज में हुई थी, जिसे मिशन रानीगंज के नाम से भी जाना जाता है. पहले इस फिल्म का नाम 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' रखा गया था. लेकिन अब नए वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म के नए नाम 'द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का ऐलान कर दिया है. फिल्म का पहला टीजर गुरुवार, 7 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है.
Tagsद ग्रेट भारत रेस्क्यूरेस्क्यूइंडियाफिल्मद ग्रेट इंडियन रेस्क्यूअक्षय कुमारThe Great Bharat RescueRescueIndiaFilmThe Great Indian RescueAkshay Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





