मनोरंजन
'लाल सिंह चड्ढा' देख खुश हो गए नागार्जुन, बोले- ये ताजी हवा का झोंका, नागा चैतन्य की खूब की तारीफ
Rounak Dey
8 Aug 2022 8:11 AM GMT

x
मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में है। आमिर ने कुछ खास लोगों के लिए इस फिल्म का प्रिव्यू रखा था। इसके बाद फिल्म के बारे में सिलेब्रिटीज के रिएक्शंस आने शुरू हो गए हैं। आमिर खान की फिल्म में नागर्जुन के बेटे नागा चैतन्य भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में नागार्जुन ने भी बेटे की फिल्म पर अपना रिव्यू दिया है।
Nagarjuna ने फिल्म के साथ ही आमिर खान और नागा चैतन्य के किरदार की काफी तारीफ की है। नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने एक नोट में लिखा, 'आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' देखने का मौका मिला। यह फिल्म एक ताजी हवा के झोंके की तरह है। फिल्म बहुत ही गहराई लिए हुए है। एक ऐसी फिल्म जो आपके भीतर हलचल मचा देती है। आपको हंसाती है, रुलाती है और सोचने पर मजबूर करती है। यह एक बिल्कुल साफ संदेश देती है कि प्यार और भोलापन सब पर भारी पड़ता है। नागा को एक बेहतर एक्टर के तौर पर देखकर खुशी हुई। डायरेक्टर अद्वैत चंदन, राइटर अतुल कुलकर्णी और पूरी टीम ने हम सभी को उत्साहित किया है।'
#LalSinghChaddha pic.twitter.com/7GGayp31Ds
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) August 7, 2022
बता दें कि अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म Laal Singh Chaddha ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। ऑरिजनल फिल्म में टॉम हैंक्स लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में Aamir Khan लीड रोल में हैं और Naga Chaitanya ने उनके दोस्त का किरदार निभाया है। फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rounak Dey
Next Story