मनोरंजन

अमिताभ बच्चन डिनर में खाते है नागिन सॉस, जानिए कीमत और खासियत

jantaserishta.com
22 Dec 2021 12:27 PM IST
अमिताभ बच्चन डिनर में खाते है नागिन सॉस, जानिए कीमत और खासियत
x

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी हर चीज ट्रेंड बन जाती है. बिग बी जो भी पहनते हैं, जो खाते हैं तुरंत सोशल मीडिया की हाईलाइट बन जाता है. मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार डिनर मेन्यू की तस्वीर शेयर की थी. तभी से एक्टर के डिनर टेबल पर रखी नागिन सॉस की हर ओर चर्चा हो रही है.

अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो इस नागिन सॉस को खाने के लिए लंबे समय से तड़प रहे थे. बिग बी की पोस्ट ने फैंस में नागिन सॉस की कीमत से लेकर इसके टेस्ट को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये नागिन सॉस क्या है, इसकी कीमत क्या है, इसमें क्या खासियत है? तो अपनी इस रिपोर्ट में हम आपके सभी सवालों के जवाब देंगे.


कितनी है नागिन सॉस की कीमत?
अमिताभ बच्चन के डिनर मेन्यू का हिस्सा बनी ये नागिन सॉस आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी. ये सॉस आपको ऑनलाइन भी मिल जाएगी. आप इसे अमेजॉन से खरीद सकते हैं. वहां पर 230 ग्राम नागिन सॉस की कीमत 222.75 रुपये बताई गई है. ये नागिन सॉस का Kantha Bomb फ्लेवर है. अब जानते हैं इस सॉस में ऐसा क्या खास है जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन इसे खाने के लिए बेताब हो रखे थे.
क्या है नागिन सॉस की खासियत?
ये सॉस पूरी तरह से वेजीटेरियन प्रोडक्ट है, वेगन है. इसमें कोई आर्टिफिशियल कलर्स नहीं हैं. ये सॉस इंडियन टेस्ट के मुताबिक है. इससे पहले सॉस का ऐसा फ्लेवर आपने टेस्ट नहीं किया होगा. ये सॉस Halal & Kosher फ्रेंडली है. रियल सब्जियों और इंडियन चिली से इसे बनाया गया है. ये सॉस आपके बोरिंग खाने का स्वाद बढ़ा देगी.
खाने को बनाने और मैरिनेड करने का ये परफेक्ट ऑप्शन है. ये सॉस बहुत ज्यादा स्पाईसी नहीं है. मीडियम स्पाईसी है जिससे कि कम स्पाइसी खाने वाले लोग भी इस सॉस का मजा ले सकते हैं. इस सॉस में भारत की सबसे टेस्टी मिर्च यानी केरल की Kanthari Mulaku chilli का इस्तेमाल किया गया है. नागिन सॉस में आपको दूसरे फ्लेवर्स जैसे स्मोकी भूत, द ऑरिजनल भी मिल जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story