मनोरंजन

Naagin 6: फांसी के फंदे तक पहुंच गई प्रथा, क्या उसका प्यार मरने से बचा पाएगा?

Neha Dani
6 Jun 2022 4:15 AM GMT
Naagin 6: फांसी के फंदे तक पहुंच गई प्रथा, क्या उसका प्यार मरने से बचा पाएगा?
x
क्या प्रथा फांसी से बच पाएगी? अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

'नागिन 6' के लेटेस्ट एपिसोड में ऋषभ अपना बयान प्रथा के खिलाफ देता है। प्रथा खुद ऋषभ को सच बताने की कोशिश करती है। ऋषभ ने कहा कि प्रथा को उसने सीसीटीवी में देखा था कि वह समीरा को मार रही है। इसके बाद जज प्रथा को फांसी की सजा दे देते हैं। इसके बाद महक आकर ऋषभ को गले लगा लेती है और प्रथा को जेल ले जाया जाता है जेल में प्रथा को बेइज्जत किया जाता है। प्रथा को जेल में खूब परेशान किया जाता है।

प्रथा की मुश्किल यहीं खत्म नहीं होती हैं। जेल में कैदी प्रथा पर हमला कर देते हैं जिसमें वह अपना होश खो बैठती है। इसके बाद प्रथा को हॉस्पिटल में ले जाया जाता है जहां उसे बताया गया कि वह प्रेगनेंट है। प्रथा इस बात को सुनकर खुश हो जाती है और अपने पति को कॉल करने की इजाजत मांगती है लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं होती। जब प्रथा को वापस ले जाया जाता है तभी उसे दर्द उठता है। जब उसे हॉस्पिटल ले जाने लेते हैं तो वह भाग जाती है और ऋषभ को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताती है। ऋषभ उस समय महक के साथ होता है जिसे जानकर वह शॉक्ड रह जाती है।
महक से प्रथा के पिता मिलते हैं जिनकी वह बेइज्जती करती है। इसके बाद प्रथा के पिता नाग रूप में आ जाते हैं और दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती है। इस लड़ाई में महक जीत जाती है और प्रथा के पिता को मार देती है। प्रथा वापस जेल चली जाती है। जेल में फिर लड़ाई होती है और प्रथा सभी को बुरी तरह पीट देती है। प्रथा ने ऋषभ को लेटर लिखा और बताया कि कैसे महक उससे झूठ बोल रही है। इसके बाद प्रथा को ऋषभ के दोबारा शादी करने की खबर मिलती है।
कुछ महीने बाद प्रथा जेल में आराम से रह रही है। यहां प्रथा को पता चलता है कि ऋषभ हिना खन्ना से शादी कर रहा है। वह बेहोश हो जाती है। प्रथा को दिखता है कि ऋषभ महक यानी हिना खन्ना के साथ फेरे ले रहा है। प्रथा बेहोश हो जाती है और होश में आने के बाद अपने बच्चे के बारे में पूछती है। डॉक्टर बताते हैं कि उसका बच्चा मर चुका है। प्रथा की सजा प्रेगनेंसी के कारण टाली गई थी लेकिन अब उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। वह शिव जी के पास जाकर दुआ करती है। क्या प्रथा फांसी से बच पाएगी? अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

Next Story