
x
मुंबई: आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज 'अधूरा' का ट्रेलर जारी किया गया है। इसकी कहानी ऊटी के एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस कहानी में रहस्य और भयानक घटनाओं को प्रस्तुत किया गया है।
सीरीज 'अधूरा' में इश्वाक सिंह, पूजन छाबड़ा, रिजुल रे, ज़ोआ मोरानी, साहिल सलाथिया और अरु कृष्ण वर्मा हाई स्कूल के दोस्तों की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही रसिका दुग्गल, श्रेनिक अरोड़ा और राहुल देव भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हाल ही मेंं सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर मेंं अपराध-बोध से ग्रस्त पूर्व छात्र अधिराज (ईश्वक सिंह) और परेशान छात्र वेदांत (श्रेनिक अरोड़ा) के बीच अतीत और वर्तमान का कनेक्शन दिखाया गया है।
सीरीज में भूमिका निभाने वाली रसिका दुग्गल ने कहा, कि सुप्रिया जैसेे किरदार को लेकर मैं रोमांचित थी। उन्होंने आगे कहा, मैं एक नई सीरीज के साथ प्राइम वीडियो पर आकर खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस कहानी को पसंद करेंगे। निखिल आडवाणी के एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और अनन्या बनर्जी और गौरव के. चावला द्वारा निर्देशित यह सीरीज 7 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Tagsरहस्यमय सीरीजअधूराअधूरा सीरीजइश्वाक सिंहपूजन छाबड़ाMysterious SeriesAdhuraAdhura SeriesIshwak SinghPoojan Chhabra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





