मनोरंजन

मेरी नौकरानी भी स्वरा भास्कर से सुंदर है, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया यूजर को जवाब

jantaserishta.com
13 Nov 2021 11:34 AM IST
मेरी नौकरानी भी स्वरा भास्कर से सुंदर है, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया यूजर को जवाब
x
फाइल फोटो 

मुंबई: स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। उन्हें ट्विटर पर आए दिन ट्रोल भी किया जाता है लेकिन स्वरा मुखर अंदाज में अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटतीं। इस बार उन्होंने एक ट्रोल करने वाले को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। यूजर ने स्वरा की तस्वीर पर लिखा कि उसकी नौकरानी उनसे ज्यादा सुंदर है। ट्रोलर के इस कमेंट पर एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया उसने दिल जीत लिया।

तस्वीर पर ट्रोलर का कमेंट
दरअसल स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह पेड़ों के नीचे बैठी हुई हैं और कैमरे की ओर देख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'साड़ी, पार्क, टहलना, किताब... शांति में, इसे जरूर महसूस करिए।'
स्वरा के इसी ट्वीट पर @Truth_Alwayss नाम के ट्रोल करने वाले ने लिखा- 'तुम साड़ी में जैसी दिख रही हो मेरी नौकरानी उससे ज्यादा सुंदर दिखती है। तुमसे कहीं ज्यादा सुंदर है।'
स्वरा का जवाब
ट्रोलर को जवाब देते हुए स्वरा लिखती हैं कि 'मुझे भरोसा है कि आपकी हाउस हेल्प (घर के कामों में मदद करने वाली) ज्यादा सुंदर हैं। मुझे उम्मीद है कि आप उनकी मेहनत और गरिमा की इज्जत करते हैं और उसके साथ बदतमीजी का व्यवहार नहीं करते होंगे।'
अभिनेत्री ने की तारीफ
अभिनेत्री तिल्लोतमा शोम ने स्वरा भास्कर की तारीफ करते हुए लिखा कि 'सोचिए एक ऐसी दुनिया जहां इस तरह की बात बोली जाती है "तुम मेरी नौकरानी की तरह दिखती हो" यह वर्गभेद है। इस तरह के ट्रोलिंग से निपटने के लिए मैं आपकी शक्ति की प्रार्थना करती हूं। लव।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story