मनोरंजन
'फर्स्ट कॉपी' में मेरा किरदार असल जिंदगी के बेहद करीब : मुन्नवर
jantaserishta.com
17 Jun 2025 5:04 PM IST

x
मुंबई: कमीडियन और अभिनेता मुनव्वर फारुकी ने बताया है कि वह अपने आने वाले शो 'फर्स्ट कॉपी' में अपने किरदार से बहुत गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। अपने रोल के बारे में उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए एक बिल्कुल नई दुनिया है, और मैं सच में उस प्यार और समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं, जो मुझे अब तक मिला है। 'फर्स्ट कॉपी' मेरा एक्टिंग में पहला कदम है और मैंने इसमें अपनी पूरी कोशिश की है।''
मुनव्वर ने कहा, ''आरिफ एक जटिल किरदार है और मैं उम्मीद करता हूं कि लोग उसकी कहानी से जुड़ पाएं। मैं आरिफ जैसा हूं, क्योंकि मैं भी कभी समझौतों वाली जिंदगी में वापस नहीं जाना चाहता, इसलिए मैंने अपने अभिनय में उस मेहनती और लड़ाकू जज्बे को दिखाने की पूरी कोशिश की।'' उन्होंने आगे कहा, ''मुझे थोड़ी घबराहट भी है, साथ ही उत्साहित भी हूं और यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इस शो को कैसे पसंद करते हैं।''
'फर्स्ट कॉपी' में मुनव्वर फारुकी 'आरिफ' नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो एक तेज-तर्रार और चालाक है। आरिफ प्यार और हिम्मत से भरा है। उसने अपनी जिंदगी में मुश्किल और संघर्ष देखा है, जहां वह वॉकमैन बेचता है और खतरे से भी खेलता है। फिर उसकी जिंदगी बदलती है, जब वह फिल्म 'पाइरेसी' की दुनिया में कदम रखता है।
आरिफ इस काम से काफी सफलता हासिल करता है और जल्दी ही अपना साम्राज्य खड़ा कर लेता है, जहां उसकी फर्स्ट कॉपी उसकी शोहरत और पैसा कमाने का जरिया बन जाती है। 'फर्स्ट कॉपी' में क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब आयूब, आशी सिंह, मियांग चेंग और रजा मुराद भी हैं।
क्रिस्टल डिसूजा शो में मोना का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने बताया, "मोना एक ऐसी महिला है, जिसमें कई भावनाएं और परतें छिपी हैं। वह शाही अंदाज में अपना जीवन जीती है, लेकिन असल में वह अंदर से काफी टूटी हुई है। जीवन में दुख होने के बावजूद वह अपने आप पर गर्व महसूस करती है। अपनी कमजोरियों को छुपाकर मजबूती से खड़ी रहती है।" 'फर्स्ट कॉपी' 20 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





