मनोरंजन

‘कोरगज्जा’ का म्यूजिक लॉन्च, फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां हुईं शामिल

jantaserishta.com
16 Nov 2025 5:02 PM IST
‘कोरगज्जा’ का म्यूजिक लॉन्च, फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां हुईं शामिल
x
मंगलुरु: अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘कोरगज्जा’ रिलीज के लिए तैयार है। कर्नाटक के मंगलुरु शहर में फिल्म का भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं।
फिल्म को मशहूर निर्देशक सुधीर अट्टावर ने निर्देशित किया है। इसे त्रिविक्रम सिनेमाज और सक्सेस फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म लोकदेवता 'कोरगज्जा' पर आधारित है, जो सच्चाई, न्याय और संरक्षण का प्रतीक हैं। यह विषय पहली बार बड़े पर्दे पर आ रहा है।
फिल्म को हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, तमिल और तुलु के साथ कुल छह भारतीय भाषाओं में तैयार किया गया है। फिल्म की कहानी भारत की सांस्कृतिक विविधता को पेश करती है। इसे पैन-इंडिया सिनेमा के रूप में पेश किया जा रहा है।
फिल्म का संगीत जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार गोपी सुंदर ने संगीत दिया है। सभी गीतों के बोल खुद निर्देशक सुधीर अट्टावर ने लिखे हैं, जिन्हें साहित्य अकादमी सम्मान भी मिल चुका है। एलबम में 31 गीत हैं, जिन्हें श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन, जावेद अली, स्वरूप खान और शेरन प्रभाकर जैसे गायकों ने गाया है।
फिल्म में कबीर बेदी एक प्रांत के राजा की भूमिका में हैं। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियां भाव्या और श्रुति भी अहम किरदार में हैं। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने एक स्पेशल डांस नंबर को कोरियोग्राफ और परफॉर्म किया है।
फिल्म में डांसर-अभिनेता संदीप सोपारकर भी खास भूमिका में दिखेंगे। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एडिटर विद्याधर शेट्टी ने कई भाषाओं और मुश्किल लोकेशन में फिल्म को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है।
सुधीर अट्टावर ने बताया, “फिल्म बनाने में लोकेशन और प्रोडक्शन की कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन टीम की मेहनत और विश्वास से सपना साकार हुआ। यह सिर्फ कहानी नहीं, आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।”इवेंट को अभिनेत्री, मॉडल और इंफ्लुएंसर एकता जैन ने होस्ट किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story