मनोरंजन

मौत के बाद फिर सुनाई दी मूसेवाला की आवाज! रिलीज हुआ SYL सॉन्ग

Neha Dani
24 Jun 2022 6:43 AM GMT
मौत के बाद फिर सुनाई दी मूसेवाला की आवाज! रिलीज हुआ SYL सॉन्ग
x
सोशल मीडिया अकाउंट पर SYL गाने की रिलीज की जानकारी दी गई। मूसेवाला के फैंस ने इस पोस्ट को खूब शेयर किया।

पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 26 दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हुआ। पंजाब-हरियाणा के बीच विवादित SYL नहर के मुद्दे पर मूसेवाला का यह सॉन्ग गुरुवार शाम 6 बजे रिलीज हुआ। 4 मिनट 9 सेकेंड के इस गाने को अब तक 1 करोड़ 30 लाख लोग देख चुके हैं। इस गाने में पंजाब के अधिकारों की बात की गई है साथ ही उनकी भी जिन्हें इसका विरोध करने के चलते झूठे केसों में फंसा कर जेल में बंद कर दिया गया। बता दें कि मूसेवाला की बीती 29 मई को पंजाब के मानसा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस ने ली।

सिद्धू मूसेवाला अपने हर गाने में लोगों को कुछ मैसेज देते थे। दूसरे पंजाबी सिंगर से अलग उनकी अपनी फैन फॉलोइंग थी। इस बार भी उन्होंने पंजाब-हरियाणा के बीच बहुचर्चित सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर दशकों से चल विवाद पर गाना बनाया। अपने इस सॉन्ग में सिद्धू ने इस पूरे विवाद के बारे में लोगों को बताया है। सिद्धू के इस गाने की शुरुआत में बैकग्राउंड में आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का बयान चलता है। जिसमें वह 2024 में पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपनी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा को SYL का पानी दिलाने की बात कह रहे हैं।
सिद्धू मूसेवाला ने इस के वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।इसके अलावा लाल किले पर सिख समाज के प्रतीक निशान साहिब को लहराने की सराहना भी की गई है। बुधवार रात को ही सिद्धू के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर SYL गाने की रिलीज की जानकारी दी गई। मूसेवाला के फैंस ने इस पोस्ट को खूब शेयर किया।



Next Story