मनोरंजन

'आदिपुरुष' विवाद के बीच मुंतशिर को मिली सुरक्षा और 'द क्रू' में कपिल की एंट्री

Rounak Dey
19 Jun 2023 9:33 PM IST
आदिपुरुष विवाद के बीच मुंतशिर को मिली सुरक्षा और द क्रू में कपिल की एंट्री
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मनोरंजन की रंगीली दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मूवी में करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। वहीं, अब इससे छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि कपिल ने 'द क्रू' की शूटिंग शुरू कर दी है। तो आइए जान लेते हैं कि कपिल का इस फिल्म में क्या किरदार होने वाला है-

प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' लगातार विवादों में हैं। इसके टीजर के समय से शुरू हुआ हंगामा अब फिल्म की रिलीज के बाद भी लगातार जारी है। फिल्म के संवाद सुनकर लोग 'आदिपुरुष' का जमकर विरोध कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स समेत राजनेता अब तक इस फिल्म पर निशाना साध चुके हैं।

Next Story