मनोरंजन

'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' ने टाइगर श्रॉफ जैसा किया स्टंट, देखे ये धमाकेदार Video

Rounak Dey
13 Feb 2021 2:30 PM IST
बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने टाइगर श्रॉफ जैसा किया स्टंट, देखे ये धमाकेदार Video
x
फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था.

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. हालांकि हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) का लुक अब पहले से काफी बदल गया है. हर्षाली मल्होत्रा अब अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तरह स्टंट करती दिख रही हैं.




हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो स्वीमिंग पूल से उछलकर अचानक बाहर आ जाती हैं. फैन्स उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. हर्षाली मल्होत्रा ने बीते दिनों अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा था कि वो 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) वाली 'मुन्नी' ही हैं कि कोई और है. उस फिल्म के दौरान हर्षाली मल्होत्रा की उम्र महज 7 साल की थी और अब वह 12 साल की हो गई हैं.





Next Story