मनोरंजन

मुनमुन दत्ता की वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, फैंस बोले- जेठालाल किधर है?

Neha Dani
26 Jun 2022 11:29 AM GMT
मुनमुन दत्ता की वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, फैंस बोले- जेठालाल किधर है?
x
हाल ही में शो एक एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते सुर्खियों में बना रहा था।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का वर्कआउट वीडियो सामने आया है जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में जिम के भीतर ट्रेनिंग करती दिखाई पड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है जिसे मुनमुन दत्ता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो पर अभी तक बेहिसाब लाइक्स आ चुके हैं।

बबीता जी का जिम वीडियो वायरल


वीडियो में दिखाया गया है कि मुनमुन दत्ता सुबह उठती हैं और सीधे जिम पहुंच जाती हैं। जिम में उन्हें ट्रेड मिल पर दौड़ते और अलग-अलग तरह के वर्कआउट करते हुए दिखाया गया है। बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और सिर्फ इंस्टाग्राम पर 73 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
अदाएं देखकर फिदा हुए तारक मेहता फैंस
बात करें इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की तो बबीता जी को बोल्ड अवतार में देखकर लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कमाल लग रही हो बबीता जी। एक अन्य शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया- जेठालाल किधर है? एक यूजर ने वीडियो पर रिप्लाई किया- आग लगा दी बबीता जी।
इन वजहों से सुर्खियों में है TMKOC
बता दें कि टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में बना रहता है। एक तरफ जहां दर्शकों को इस शो की कहानी बहुत पसंद है वहीं दूसरी तरफ शो से जुड़े ऑफलाइन अपडेट भी दर्शक लगातार पाना चाहते हैं। हाल ही में शो एक एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते सुर्खियों में बना रहा था।



Next Story