मनोरंजन

मुंकेश अंबानी ने की राखी सावंत की मदद, ड्रामा क्वीन ने किया खुलासा

Rounak Dey
18 Jan 2023 8:03 AM GMT
मुंकेश अंबानी ने की राखी सावंत की मदद, ड्रामा क्वीन ने किया खुलासा
x
दोनों बिग बॉस 15 में साथ नजर आए थे। हालांकि घर से बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए थे।
टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की है। लेकिन बाद में आदिल खान दुर्रानी उनकी शादी को स्वीकार नहीं कर रहे थे। हालांकि आदिल ने अब राखी सावंत को स्वीकार कर लिया है। वहीं कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने बताया था कि उनकी मां को कैंसर के बाद ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं।
मुंकेश अंबानी ने की राखी सावंत की मदद



दरअसल, राखी सावंत को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया था। इस दौरान राखी ने पैपराजी से बातचीत की हैं। राखी ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मेरी मां के इलाज के लिए मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं। बिल जो ज्यादा है उसको थोड़ा कम कर रहे हैं। मां को 2 महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं।' राखी ने ये भी बताया कि उनकी मां उन्हें पहचान भी नहीं पा रही हैं और होश में नहीं हैं। बता दें कि इस क्लिप पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए राखी की मां के लिए दुआ कर रहे हैं। साथ ही लोग मुकेश अंबानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आदिल खान दुर्रानी से रचाई राखी सावंत ने शादी
बताते चलें कि राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी कर ली है। हालांकि कुछ समय बाद ही आदिल खान दुर्रानी ने इस बात से इंनकार कर दिया था। हालांकि बाद में सलमान खान ने आदिल को फटकार लगाई जिसके बाद आदिल ने राखी से अपनी शादी की बात कबूल की। मालूम हो कि इससे पहले राखी का नाम रितेश के साथ जुड़ा था। दोनों बिग बॉस 15 में साथ नजर आए थे। हालांकि घर से बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए थे।
Next Story