मनोरंजन

मुनव्वर फारूकी ने रोमांटिक अंदाज में मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थडे, कह डाली दिल की बात

Neha Dani
11 May 2022 9:28 AM GMT
मुनव्वर फारूकी ने रोमांटिक अंदाज में मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थडे, कह डाली दिल की बात
x
नाजिल ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।

कंगना रनौत का रिएलिटी शो लॉक अप जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अब जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। मुनव्वर अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और बीती रात ही उन्होंने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila) का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है। नाजिल ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।




मुनव्वर फारूकी ने नाजिला के जन्मदिन को खास बनाने के लिए ढेर सारी तैयारियां की और इसकी झलक हर एक तस्वीर में साफ देखने को मिल रही है।


रूमर्ड गर्लफ्रेंड के लिए मुनव्वर फारूकी खूबसूरत बुके लेकर आए और बड़े ही रोमांटिक अंदाज में उन्होंने नाजिला को यह तोहफा दिया।


तोहफा पाकर नाजिला की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। नाजिला के चेहरे की खुशी बता रही है कि मुनव्वर फारूकी से मिले सरप्राइज से उनका जन्मदिन और भी खास बन गया है।
मुनव्वर फारूकी अपनी कथित गर्लफ्रेंड नाजिला के जन्मदिन के लिए पाइनएप्पल केक लेकर आए। नाजिला ने केक के साथ भी कई तस्वीरें क्लिक करवाईं और इसकी झलक भी दुनिया को दिखाई है।
नाजिला ने इंस्टाग्राम पर मुनव्वर फारूकी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में नाजिला और मुनव्वर की जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जा सकती है।
बता दें कि लॉक अप की सक्सेस पार्टी में एंट्री मारने के बाद से ही नाजिला सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेने के लिए बेताब से हैं।


Next Story