मनोरंजन

Munawar Faruqui ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा, ट्रोल्स बोले- सस्ती पब्लिसिटी

Subhi
23 Jun 2022 1:56 AM GMT
Munawar Faruqui ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा, ट्रोल्स बोले- सस्ती पब्लिसिटी
x
कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप से सुर्खियां बटोरने वाले मुन्नवर फारूकी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों ही उनके एक ट्वीट ने लोगों के बीच खलबली मचा दी थी।

कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप से सुर्खियां बटोरने वाले मुन्नवर फारूकी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों ही उनके एक ट्वीट ने लोगों के बीच खलबली मचा दी थी। इस ट्वीट में मुन्नवर फारूकी (Munawar Faruqui) ने साफ किया था कि वह खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बता दें कि वीजा रिजेक्ट हो जाने की वजह से मुन्नवर केपटाउन नहीं जा पाए, जिसकी वजह से वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। मुन्नवर फारूकी ने भारी मन से ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि इस बात से उन्हें काफी निराशा हुई है कि वह फैन्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर मुनव्वर की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

एयरपोर्ट पर मुनव्वर ने किया ये काम

देर रात मुनव्वर फारूकी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी हड़बड़ी में नजर आए। वीडियो में मुनव्वर फारूकी कह रहे हैं कि आज फ्लाइट मिस ना हो जाए। इसके बाद वह एयरपोर्ट के बाहर खड़े लोगों से लाइन में आगे जाने की गुजारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां फैन्स उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ बता रहे हैं। वहीं ट्रोल्स ने मुनव्वर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी है।


Next Story