मनोरंजन

Munawar second marriage: मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की तस्वीर आई सामने

Rajeshpatel
3 Jun 2024 5:10 PM IST
Munawar second marriage:  मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की तस्वीर आई सामने
x
Munawar second marriage: मुनव्वर की महजबीन से करीब दो सप्ताह पहले शादी हुई थी। इस शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। मुनव्वर के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया के सामने उनकी शादी की पुष्टि की है। मेहजबीन कोटवाला एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो मुंबई के अग्रीपाड़ा में रहती हैं। व्यक्ति ने बताया कि दोनों ने दो हफ्ते पहले एक सौ मेहमानों की मौजूदगी में शादी की और बाद में आईटीसी ग्रैंड होटल में अपनी शादी का रिसेप्शन रखा।
मुनव्वर और महज़बीन की शादी की खबरें तो थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी सोशल मीडिया पर कोई फोटो या वीडियो पोस्ट नहीं किया था, इसलिए ऐसी चर्चा होने लगी कि क्या वाकई उन्होंने शादी कर ली है या ये सिर्फ अफवाह है, लेकिन अब इन दोनों की एक साथ केक काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी की खबर की पुष्टि के बाद मुनव्वर और महजबीन की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने तस्वीरें शेयर नहीं कीं, लेकिन अब उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
बताया जाता है कि महजबीन भी मुनव्वर की तरह तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। वायरल तस्वीरों में महजबीन ने लैवेंडर कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जबकि मुनव्वर ने सफेद शर्ट पहनी हुई है। एक फोटो में मुनव्वर और महजबीन केक काटते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों पोज दे रहे हैं।
Next Story