मनोरंजन

Mumbai : दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर का अमेरिका में निधन

SANTOSI TANDI
6 Jun 2024 12:04 PM GMT
Mumbai : दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर का अमेरिका में निधन
x
Mumbai मुंबई : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार (4 जून) को अमेरिका के ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी में राज का निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। राज का निधन कैसे हुआ है इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत अचानक हुई है, जिसकी वजह से उनके परिवार के लोग भी सदमे में हैं। राज कई वर्ष पहले अमेरिका जाकर बस गए थे।
राज फिल्म इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से जुड़े हुए थे और उनसे मुलाकात करने अक्सर विदेश से भारत आते थे। राज के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। उन्हें जानने वालों को मानना था कि राज बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे। वे अक्सर कहा करते थे, 'ग्रोवर नेवर ओवर'। राज ने अपने समय के दिग्गज स्टार्स विनोद खन्ना, परवीन बॉबी और राखी अभिनीत फिल्म 'ताकत' का निर्माण किया था।
इसके अलावा उन्होंने तिरलोक मलिक के साथ ‘आर्या’ का सह-निर्माण भी किया था। राज की प्रमुख फिल्मों में अनिल कपूर, अमृता सिंह और स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्म 'ठिकाना' भी है। वर्ष 1987 में आई फिल्म 'ठिकाना' के डायरेक्टर महेश भट्ट थे। राज को फिल्मों प्रोडक्शन के अलावा लेखन का भी शौक था। उनकी लिखी 'द लीजेंड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम की किताब काफी लोकप्रिय है।
Next Story