मनोरंजन
Mumbai : शेयर की Photos, कार्तिक ने लव रंजन के लिए कही यह बात
Mohammed Raziq
8 Jun 2024 4:20 PM IST

x
Mumbai मुंबई : एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसकी खूब तारीफ हुई। कार्तिक फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने करिअर से जुड़ी कई बातें बताईं। कार्तिक ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्ममेकर लव रंजन ने मुझे बताया था कि वे रणबीर कपूर को 'तू झूठी मैं मक्कार' में मेन लीड के रोल में कास्ट कर रहे हैं।
फिल्म में मुझे कास्ट ना करने के उनके अपने कारण थे। हम फ्यूचर में जब भी काम करेंगे, बहुत मजे करेंगे। हम दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं। मुझे नहीं लगता है कि मेरे और उनके रिश्ते इस वजह से कभी भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि मैं अपने डायरेक्टर्स और टीम को लेकर बहुत पजेसिव हूं।
कार्तिक ने लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा के साथ अपने करिअर की शुरुआत की थी। ‘चंदू चैंपियन’ की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें कार्तिक का जबरदस्त और होश उड़ाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। इसे साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।
TagsMumbaiशेयरPhotosकार्तिकलव रंजनShareKarthikLuv Ranjanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





