मनोरंजन

Mumbai: मलाइका ने अर्जुन को लेकर दिए ये संकेत

Sanjna Verma
9 Jun 2024 6:18 PM GMT
Mumbai: मलाइका ने अर्जुन को लेकर दिए ये संकेत
x
Mumbai:एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की जोड़ी अक्सर खबरों में छाई रहती है। पिछले दिनों कई बार दोनों के अलग होने की अटकलें लग चुकी हैं। फैंस उनके ब्रेकअप की सोच बुरा महसूस कर रहे हैं। हालांकि बीच में मलाइका के मैनेजर ने ये साफ कर दिया था कि उनके बीच सब ठीक है। अब मलाइका ने एक बार फिर से अपनी इंस्टा storyपर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख समझ नहीं आ रहा कि उनका अर्जुन के साथ सब ठीक चल रहा है या मामला गड़बड़ाया हुआ है।
इस पोस्ट में लिखा है, “केवल वही लोग आपके जीवन में रहने के लायक हैं जो आपके साथ प्यार, दया और सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं।” ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका घूमने के लिए निकल पड़ी हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका अपने दोस्तों के साथ फ्रांस में हैं। मलाइका बिकिनी में समंदर किनारे चिल करती दिखीं। वह व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ completeकिया है। उल्लेखनीय है कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में रिश्ते को कंफर्म कर दिया था।
Next Story